जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश : सरकारी सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुचाने के लिए केन्द्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी प्रयासरत हैं | इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है | जमीन की रजिस्ट्री के सन्दर्भ में बता दें, कि उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के द्वारा दी जानी वाली सेवाओं को ऑफिसियल वेबसाइट ( IGRSUP GOV IN UP ) पर ऑनलाइन शुरू कर दी गयी है | इससे राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी से सम्बन्धित सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त करने में मदद मिलेगी | उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल सम्पति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, भर मुक्त प्रमाण पत्र 12 साला एवं विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराता है |
UP Stamp & Registration Dept – उत्तर प्रदेश का स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (IGRSUP) सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य सरकार के इस विभाग द्वारा अचल सम्पत्ति के लेखपत्रों के रजिस्ट्रीकरण एवं विवाह पंजीकरण का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह विभाग लेखपत्रों की रजिस्ट्री के साथ साथ रजिस्ट्रीकृत लेखपत्रों को संरक्षित करता है और लेखपत्रों को आम लोगों को सुलभ बनाता है। यह विभाग मुख्यतः दो अधिनियमो- 1. अधिनियम 1908 एवं 2. भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अंतर्गत कार्य करता है।
उत्तर प्रदेश में सम्पत्ति विवरण के ऑनलाइन होने से राज्य के लोगों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे |
यूपी में सम्पत्ति विवरण के ऑनलाइन होने से राज्य के लोगों के समय में बचत होगी।
अब राज्य के लोगों को पटवारी खाने (तहसील) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ऑनलाइन होने से राज्य में हो रही कालाबाजारी में कमी आएगी।
यदि आप जमीन खरीदते हैं। तो इसके लिए अब आप रजिस्ट्री एवं अपॉइंटमेंट (Registry and Appointments) घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य के निवासी ऑनलाइन सुविधा के कारण घर बैठे ही अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन देख पायेंगे।
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी यूपी (IGRSUP GOV IN UP) के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
संपत्ति बेचने एवं खरीदने वाले व्यक्तियों के पहचान पत्र
आवेदक का फोटोग्राफ और जमीन का कागज
गवाही वाले व्यक्ति का पहचान पत्र
ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रतिलिपि
सम्पत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल संख्या का विवरण।
Share on