News
23 Sep, 2026
24 सितंबर को रायबरेली आएंगे अखिलेश यादव
Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल लोधी ने बयान दिया है। पार्टी नेताओं ने दौरे की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की। जारी कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बछरावां से जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शहर के घंटाघर चौराहे के पास स्थित चक अहमदपुर में वह डेढ़ बजे हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर पहुंचेंगे, जहां वह साढ़े तीन घंटे तक रुकेंगे। बताया जा रहा है कि यहां वह पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं।